Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

कमजोर हाजिर मांग से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली, 20 अगस्त (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को एल्युमीनियम की कीमत 65 पैसे की गिरावट के साथ 348 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह की डिलिवरी के लिए एल्युमीनियम के अनुबंध का भाव 65 पैसे यानी 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 348 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 3,516 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की मांग घटने के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा बाजार में एल्युमीनियम कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश