नयी दिल्ली, 20 अगस्त (भाषा) वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को चांदी की कीमतें 2,163 रुपये बढ़कर 2.38 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं। यह बढ़त अमेरिकी वित्त विभाग के नकदी समर्थन के लिए उपायों की अचानक घोषणा के बाद बॉन्ड प्रतिफल और डॉलर में गिरावट के कारण मजबूत वैश्विक रुख के बीच आई।
मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 2,163 रुपये यानी एक प्रतिशत की तेजी के साथ 2,38,950 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 10,383 लॉट का कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिकी बांड प्रतिफल में गिरावट और डॉलर के कमजोर होने से चांदी की मांग बढ़ गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सितंबर डिलीवरी वाले कॉमेक्स चांदी वायदा की कीमत 1.58 प्रतिशत बढ़कर 66.86 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
भाषा राजेश राजेश
राजेश