नयी दिल्ली, 20 अगस्त (भाषा) वैश्विक बाजार में मजबूती के संकेत और डॉलर में आई भारी गिरावट के कारण वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 264 रुपये की तेजी के साथ 1,58,260 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 264 रुपये यानी 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,58,260 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 10,450 लॉट का कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिकी बांड प्रतिफल में कमी और डॉलर के कमजोर होने से सोने की कीमतों को सहारा मिला, जबकि महंगाई की लगातार चिंता, कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और भू-राजनीतिक तनाव के कारण सोने की कीमतों में बढ़ोतरी सीमित रही।
अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में दिसंबर अनुबंध वाले कॉमेक्स सोना वायदा में 4,546 डॉलर प्रति औंस पर बिना किसी बदलाव के कारोबार हुए।
भाषा राजेश राजेश
राजेश