Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

ईरान पर अमेरिका की नई 'आर्थिक जंग' से आपूर्ति चिंताएं बढ़ने से कच्चे तेल वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली, 20 अगस्त (भाषा) वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को कच्चे तेल की वायदा कीमत शुरुआती नुकसान से उबरकर एक प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गए। इसकी वजह वैश्विक बाजार में मजबूत रुझान और ईरान को अलग-थलग करने के मकसद से लगाए गए नए अमेरिकी प्रतिबंध थे, जिनसे वैश्विक तेल आपूर्ति में रुकावट की आशंका बढ़ गई है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का सितंबर माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 96 रुपये या 1.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,274 रुपये प्रति बैरल हो गया।

कच्चा तेल के अक्टूबर माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 91 रुपये या 1.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,097 रुपये प्रति बैरल हो गया।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि एमसीएक्स में कच्चातेल वायदा कीमतों में लगातार पांचवें सत्र में तेजी देखी गई, क्योंकि निवेशक ईरान के तेल व्यापार पर अमेरिका के हालिया दबाव के असर का आकलन कर रहे थे।

वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल के अक्टूबर डिलीवरी अनुबंध की कीमत 1.87 डॉलर या 2.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 86.26 डॉलर प्रति बैरल हो गया जबकि ब्रेंट क्रूड के इसी माह वाले अनुबंध का दाम 1.95 डॉलर या 2.13 प्रतिशत बढ़कर 93.57 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश