Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

शंकेश ज्वेलर्स के आईपीओ को मिला 2.80 गुना अभिदान

नयी दिल्ली, 20 अगस्त (भाषा) आभूषण कारोबार से जुड़ी कंपनी शंकेश ज्वेलर्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को 2.80 गुना अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, 367 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत पेश किए गए 2,76,37,400 शेयरों के मुकाबले 7,74,38,400 शेयरों के लिए बोलियां मिली।

गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्से को 5.68 गुना अभिदान मिला। खुदरा निवेशकों की श्रेणी में 2.42 गुना और पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी में 1.32 गुना अभिदान मिला।

मुंबई स्थित थोक आभूषण विक्रेता शंकेश ज्वेलर्स ने सोमवार को एंकर निवेशकों से 110.15 करोड़ रुपये जुटाए।

आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 88-93 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर कंपनी का मूल्यांकन 1,367 करोड़ रुपये बैठता है।

आईपीओ में 2.95 करोड़ तक नए शेयर जारी किए जाएंगे और एक करोड़ तक शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई है।

कंपनी के शेयर को 25 अगस्त को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

भाषा यासिर अजय

अजय