Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

अफगानिस्तान : तालिबान ने संयुक्त राष्ट्र के दो कर्मचारियों को रिहा किया

काबुल, 20 अगस्त (एपी) अफगानिस्तान के तालिबान शासकों ने एक हफ्ते से अधिक समय पहले हिरासत में लिए गए संयुक्त राष्ट्र के दो कर्मचारियों को बृहस्पतिवार सुबह रिहा कर दिया। संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि दोनों कर्मचारियों को हिरासत में लिए जाने की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं है।

अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएएमए) ने बताया कि तालिबान ने नौ अगस्त को हेरात में हिरासत में लिए गए उसके दो कर्मचारियों को बृहस्पतिवार सुबह रिहा कर दिया और वे स्वस्थ स्थिति में दिखाई दे रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र ने एक बयान में कहा, “यूएनएएमए को इन कर्मचारियों को हिरासत में लिए जाने के कारणों के बारे में आधिकारिक तौर पर सूचित नहीं किया गया है और वह इस मामले को लेकर प्राधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है।”

संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि उसे जानकारी मिली है कि दोनों कर्मचारियों के खिलाफ लगाए गए सभी आरोप हटा लिए गए हैं।

अफगानिस्तान के अधिकारियों ने संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारियों की रिहाई पर फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है।

एपी पारुल नरेश

नरेश