Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

सरकारी कार्यालय घरेलू उत्पादों के इस्तेमाल को प्राथमिकता दें: नेपाल सरकार

काठमांडू, 20 अगस्त (भाषा) नेपाल सरकार ने सभी सरकारी कार्यालयों को घरेलू उत्पादों और सेवाओं के इस्तेमाल को प्राथमिकता देने का आदेश दिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्रधानमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के निर्देश पर, सभी सरकारी कार्यालयों को सार्वजनिक खरीद से जुड़े मौजूदा कानूनी दायरे में रहते हुए इस प्रावधान को पूरी तरह लागू करने का निर्देश दिया गया है।

मंत्रिपरिषद ने बुधवार को एक परिपत्र जारी कर संघीय मंत्रालय, आयोग, सचिवालय, प्रांतीय सरकारें, स्थानीय निकाय और विदेशों में स्थित नेपाली दूतावास सहित सभी सरकारी निकायों से कहा कि वे अपनी खरीद प्रक्रियाओं में नेपाली उत्पादों को प्राथमिकता दें।

प्रधानमंत्री कार्यालय और मंत्रिपरिषद कार्यालय के प्रवक्ता हेमराज अर्याल ने कहा कि सरकार ने राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में घरेलू उत्पादन का योगदान बढ़ाने के लिए यह पहल शुरू की है।

उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य बढ़ते आयात को सीमित करना, स्थानीय कौशल और उद्यमिता को बढ़ावा देना और देश के भीतर रोजगार के अवसर पैदा करके स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना है।

अर्याल ने कहा कि सरकारी दफ्तरों की बैठकों और समारोहों में उपहार और सजावट के सामान के तौर पर नेपाली हस्तशिल्प उत्पादों का अधिक से अधिक इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

परिपत्र में कहा गया कि मंत्रालयों को सरकारी संस्थाओं में घरेलू उत्पादों का इस्तेमाल सुनिश्चित करने के लिए हर तीन महीने पर निरीक्षण करना चाहिए।

भाषा धीरज नरेश

नरेश