Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

ओडिशा : बाढ़ प्रभावित गांव का निरीक्षण करने के दौरान बीजद नेता को सांप ने काटा

भुवनेश्वर, 20 अगस्त (भाषा) ओडिशा की मुख्य विपक्षी पार्टी बीजद के नेता अंशुमान मोहंती ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्रपाड़ा जिले में बाढ़ प्रभावित गांव का निरीक्षण करने के दौरान उन्हें सांप ने काट लिया।

यह घटना राजनगर विधानसभा क्षेत्र के पट्टामुंडई प्रखंड में हुई।

बीजू जनता दल (बीजद) नेता और राजनगर के पूर्व विधायक ने स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘मैं घुटने तक गहरे पानी में चल रहा था, तभी मुझे चुभन जैसा महसूस हुआ। बाद में पता चला कि मुझे सांप ने काट लिया है। मैं ठीक महसूस कर रहा हूं, हालांकि थोड़ी घबराहट हो रही है।’’

मोहंती का इलाज कर रहे डॉ. ललित मोहन रथ ने बताया, ‘‘उनमें फिलहाल कोई लक्षण सामने नहीं आया है और वह पूरी तरह सामान्य हैं।’’

रथ ने कहा,‘‘ लेकिन एहतियातन मोहंती को कुछ समय के लिए निगरानी में रखा जाएगा।’’

भाषा धीरज अविनाश

अविनाश