Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

प्रूडेंशियल हेल्थ इंडिया ने भारत में शुरू किया परिचालन

नयी दिल्ली, 20 अगस्त (भाषा) प्रूडेंशियल एचसीएल हेल्थ इंश्योरेंस ने भारत में अपना परिचालन शुरू कर दिया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

प्रूडेंशियल एचसीएल हेल्थ इंश्योरेंस, प्रूडेंशियल पीएलसी और एचसीएल ग्रुप समर्थित स्वास्थ्य बीमा कंपनी है।

कंपनी ने बयान में कहा कि उसे एक जुलाई, 2026 को स्वास्थ्य बीमा कारोबार शुरू करने के लिए पंजीकरण प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ था। इसके बाद अब कंपनी भारत में अपना स्वास्थ्य बीमा व्यवसाय शुरू कर सकेगी।

प्रूडेंशियल एचसीएल हेल्थ इंश्योरेंस ने कहा कि वह करीब 16 अरब डॉलर के सकल प्रीमियम वाले भारतीय स्वास्थ्य बीमा बाजार में उतरी है। उसका लक्ष्य ग्राहक-केंद्रित नवाचार, कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित सेवाओं और भारतीय परिवारों की बदलती स्वास्थ्य जरूरतों के अनुरूप समाधान के जरिये स्वास्थ्य बीमा को नए तरीके से पेश करना है।

कंपनी के मुताबिक, उसकी इस शुरुआत से ग्राहकों को 12,000 से अधिक अस्पतालों के नेटवर्क तक पहुंच मिलेगी।

भाषा यासिर अजय

अजय