Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

हिसार जिला अदालत के बाहर गैंगस्टर विनोद पन्नू की गोली मारकर हत्या

हिसार, 20 अगस्त (भाषा) गैंगस्टर विनोद पन्नू उर्फ काना की बृहस्पतिवार दोपहर यहां जिला अदालत परिसर के मुख्य द्वार पर दो हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, अदालत में सुनवाई के बाद पन्नू अपने साथियों के साथ परिसर से बाहर निकल रहा था, तभी उस पर हमला किया गया।

पुलिस ने बताया कि घात लगाए बैठे दोनों हमलावरों ने अदालत के द्वार पर पन्नू को निशाना बनाया और ताबड़तोड़ करीब 10 गोलियां चलाईं।

पुलिस के अनुसार, एक हमलावर को कुछ लोगों ने पकड़ लिया। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हत्या आपसी गैंगवार का नतीजा थी या नहीं।

घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया और इलाके की घेराबंदी कर दी गई।

पन्नू हिसार जिले के थुराना गांव का रहने वाला था।

पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ हत्या समेत 31 आपराधिक मामले दर्ज थे और उसकी आपराधिक गतिविधियां दिल्ली-एनसीआर समेत विभिन्न क्षेत्रों में फैली थीं।

भाषा जितेंद्र नरेश

नरेश