Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

मेरठ में युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

मेरठ (उप्र), 20 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के इंचौली क्षेत्र में युवक की कथित तौर पर पीटकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल डंडा बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहजाद (26) के रूप में हुई है। वह इंचौली गांव का रहने वाला है।

पुलिस ने बताया कि 17 अगस्त को उस्मान को डंडे से पीटा गया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

मामले में 19 अगस्त को मृतक के छोटे भाई इमरान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने शहजाद को गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर उसके घर से वारदात में इस्तेमाल डंडा बरामद किया।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने साथियों के साथ मिलकर उस्मान से मारपीट करने की बात स्वीकार की है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

भाषा सं जफर शफीक

शफीक

शफीक