नयी दिल्ली, 20 अगस्त (भाषा) भाषा की विभिन्न फाइल से बृहस्पतिवार को शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:
प्रादे101 तमिलनाडु शाह दूसरी लीड वंदे मातरम्
कांग्रेस का ‘वंदे मातरम्’ के केवल दो अंतरे गाने का फैसला तुष्टीकरण एवं कानून की अवहेलना : अमित शाह
चेन्नई, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि ‘वंदे मातरम्’ के केवल दो अंतरे गाने के पार्टी के फैसले का मकसद कानून की खुली अवहेलना कर ‘‘वोट बैंक’’ के लिए तुष्टीकरण करना है।
दि40 कांग्रेस लीड एनसीईआरटी
व्यक्तियों का ‘शुद्धिकरण’ पाप, किताबों का संघीकरण शाप है: कांग्रेस
नयी दिल्ली, कांग्रेस ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) द्वारा 11वीं और 12वीं कक्षा की राजनीतिक शास्त्र की पाठ्यपुस्तक तैयार करने वाली पुनर्गठित टीम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े चार सदस्यों को शामिल किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि किताबों का “संघीकरण” किया जा रहा है।
दि5 दिल्ली पाकिस्तान लीड उच्चायोग
दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर स्थित अनधिकृत ढांचे ढहाए गए
नयी दिल्ली, राजधानी दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर बने कुछ ढांचों को परिसर की निर्धारित सीमा से बाहर पाए जाने के बाद उन्हें ढहा दिया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
दि52 कांग्रेस खनिज विधेयक
खान संशोधन अधिनियम को उच्चतम न्यायालय में चुनौती देने की तैयारी में कांग्रेस शासित राज्य
नयी दिल्ली, कांग्रेस शासित तीन राज्य केरल, कर्नाटक और तेलंगाना संसद के हालिया मानसून सत्र के दौरान पारित किए गए खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2026 को उच्चतम न्यायालय में चुनौती देने की तैयारी कर रहे हैं, क्योंकि यह ‘‘राज्यों के अधिकारों को कमजोर करने वाला है’’। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
दि46 न्यायालय यूजीसी विनियमन
यूजीसी के 2026 के समानता संबंधी विनियमों पर पुनर्विचार किया जा रहा है: केंद्र
नयी दिल्ली, केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि शैक्षणिक परिसरों में जाति-आधारित भेदभाव को रोकने से संबंधित 2026 के विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के समानता संबंधी नियमों पर पुनर्विचार किया जा रहा है।
दि44 रीजीजू लीड चीन
सीमावर्ती क्षेत्रों की पहले उपेक्षा हुई, अब वे मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं : रीजीजू
नयी दिल्ली, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने अरुणाचल प्रदेश में ‘‘चीन की ओर से घुसपैठ’’ के हालिया दावों को खारिज करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों की पहले उपेक्षा की जाती थी लेकिन अब ये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की ‘‘सर्वोच्च प्राथमिकता’’ हैं।
दि42 दिल्ली मास्टर प्लान
दिल्ली मास्टर प्लान 2047 जारी, 40 लाख नए घर बनाए जाएंगे: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल
नयी दिल्ली, केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने बृहस्पतिवार को ‘दिल्ली मास्टर प्लान 2047’ जारी करते हुए कहा कि शहर में करीब 40 लाख नए घर बनाए जाएंगे और बढ़ती आबादी की जरूरतों को पूरा करने के लिए 2047 तक मेट्रो रेल नेटवर्क का विस्तार कर 695 किलोमीटर किया जाएगा।
प्रादे117झारखंड अदालत लीड परीक्षा
झारखंड: जेपीएससी की कई परीक्षाओं के जरिये नियुक्त कर्मियों की नियुक्ति रद्द करने पर अदालत की रोक
रांची, झारखंड उच्च न्यायालय ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की 11वीं से 13वीं परीक्षाओं तक के माध्यम से नियुक्त किये गये सरकारी कर्मियों की नियुक्तियां रद्द करने से संबंधित अधिसूचनाओं पर बृहस्पतिवार को रोक लगा दी।
प्रादे54 तमिलनाडु शाह दूसरी लीड बैठक
शाह ने दक्षिणी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की, परिसीमन का मुद्दा भी उठा
चेन्नई, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को चेन्नई के निकट कोवलम में दक्षिणी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में चर्चा का नेतृत्व किया। बैठक में कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने परिसीमन का मुद्दा उठाया, जबकि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय और केरलम के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन के बीच ‘महत्वपूर्ण बातचीत’ हुई।
वि25बांग्लादेश लीड राष्ट्रपति चुनाव
बीएनपी के मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर बांग्लादेश के नये राष्ट्रपति चुने गये
ढाका, सत्तारूढ़ बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के उम्मीदवार मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर बृहस्पतिवार को देश के नये राष्ट्रपति चुने गए।
वि6 यूएनएससी भारत आतंकवाद
आतंकवादियों को ‘वैधता’’ देने के लिए सुरक्षा परिषद की सदस्यता का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए: भारत
संयुक्त राष्ट्र, भारत ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की सदस्यता का इस्तेमाल आतंकवादियों को प्रतिबंध व्यवस्था से बाहर कराने की कोशिश कर उन्हें ‘‘वैधता’’ प्रदान करने या केवल ‘‘राजनीतिक विचारों’’ के आधार पर संस्थाओं को काली सूची में डालने के लिए नहीं किया जाना चाहिए।
वि23 बांग्लादेश मोदी भारत यात्रा
‘सम्मानजनक’ निमंत्रण के बिना प्रधानमंत्री की भारत यात्रा की संभावना ‘बहुत कम’ है: सलाहकार
ढाका, बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के अगले महीने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत यात्रा पर जाने की संभावना ‘‘बहुत कम’’ है। विदेश मामलों के संबंध में प्रधानमंत्री के सलाहकार हुमायूं कबीर ने यह बात कही।
अर्थ30 लीड चीनी स्टॉक सीमा
सरकार ने चीनी के थोक उपभोक्ताओं के लिए 15 दिन की भंडारण सीमा तय की
नयी दिल्ली,केंद्र सरकार ने त्योहारों के मौसम से पहले चीनी की कीमतों में तेज बढ़ोतरी के बीच थोक उपभोक्ताओं के लिए बृहस्पतिवार को भंडारण सीमा तय कर दी। इसके तहत महीने में 10 टन से अधिक चीनी की खपत करने वाले उपभोक्ता 15 दिन की खपत से अधिक स्टॉक नहीं रख सकेंगे।
अर्थ33 बुनियादी उद्योग
देश के नौ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर जुलाई में बढ़कर 5.4 प्रतिशत पर
नयी दिल्ली, कोयला, रिफाइनरी उत्पाद, सीमेंट, बिजली और लौह अयस्क का उत्पादन बढ़ने से देश के नौ प्रमुख बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर जुलाई में बढ़कर 5.4 प्रतिशत हो गई। बृहस्पतिवार को आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।
खेल4 खेल दिव्यांग भारत जश्न
भारतीय मिश्रित दिव्यांग टीम ने इंग्लैंड को हराने के बाद गांगुली जैसा जश्न मनाया
लंदन, भारतीय मिश्रित दिव्यांग क्रिकेट टीम ने यहां खेले गए सातवें और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में इंग्लैंड को 118 रन से करारी शिकस्त देने के बाद लॉर्ड्स की बालकनी में सौरव गांगुली के शर्ट लहराने वाले बहुचर्चित जश्न को दोहराया।
खेल9खेल बैडमिंटन विश्व भारत
त्रीसा-गायत्री विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में
नयी दिल्ली, त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की भारतीय महिला युगल जोड़ी ने बृहस्पतिवार को जापान की सातवीं वरीयता प्राप्त रिन इवानागा और की नाकानिशी को सीधे गेम में हराकर विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
खेल21खेल एथलेटिक्स स्वप्ना निलंबन
एशियाई खेलों की चैंपियन स्वप्ना बर्मन डोप जांच में पॉजिटिव आने के बाद अस्थायी रूप से निलंबित
नयी दिल्ली, एशियाई खेल 2018 की स्वर्ण पदक विजेता हेप्टाथलीट स्वप्ना बर्मन को प्रतिबंधित पदार्थ के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।
‘द कन्वरसेशन’ से अनुबंध के तहत जारी खबर :
वि20दअफ्रीका स्कूल द्विभाषी शिक्षा
जब दक्षिण अफ्रीकी स्कूल ने द्विभाषी शिक्षा की ओर रुख किया तो क्या परिणाम सामने आए
केप टाउन, दक्षिण अफ्रीका के नि:शुल्क प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाई और परीक्षाओं के लिए अफ्रीकी भाषाओं के साथ-साथ अंग्रेजी का भी इस्तेमाल किया जाता है। वर्ष 2025 से पहले बच्चे शुरुआती तीन वर्षों तक अपनी मातृभाषा में पढ़ाई करते थे और चौथी कक्षा (10-11 वर्ष की आयु) में पहुंचने के बाद अंग्रेजी माध्यम में पढ़ते थे। अब उच्च प्राथमिक कक्षाओं में भी धीरे-धीरे द्विभाषी शिक्षा का विस्तार किया जा रहा है।
भाषा
राजकुमार खारी
खारी