Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद बैठक: तमिलनाडु ने लोकसभा सीटें 543 पर बनाए रखने की मांग की

चेन्नई, 20 अगस्त (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से कहा कि लोकसभा सीटों की संख्या राष्ट्रीय स्तर पर 543 और राज्य में 39 पर बनाए रखने वाली मौजूदा व्यवस्था जारी रहनी चाहिए। राज्य सरकार में मंत्री आर निर्मल कुमार ने यह जानकारी दी।

चेन्नई के पास कोवलम में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक के बाद कुमार ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि विजय ने शाह को परिसीमन को लेकर राज्य की चिंताओं से अवगत कराया और इस बात पर जोर दिया कि लोकसभा सीटों की मौजूदा संख्या बरकरार रखी जानी चाहिए।

यह पूछे जाने पर कि क्या परिसीमन को लेकर राज्य सरकार के रुख में कोई बदलाव आया है, कुमार ने कहा कि संसदीय सीटों के परिसीमन को लेकर तमिलनाडु सरकार का पुराना रुख बरकरार है।

उन्होंने कहा, “हमारा रुख अब भी वही है। हम लोकसभा सीटों की संख्या राष्ट्रीय स्तर पर 543 और तमिलनाडु में 39 पर स्थिर रखने की मौजूदा व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्ध हैं।”

भाषा पारुल प्रशांत

प्रशांत