Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

कन्नौज में कम्पोजिट विद्यालय के छात्रों ने प्रभारी प्रधानाचार्य के खिलाफ किया प्रदर्शन

कन्नौज (उप्र), 20 अगस्त (भाषा) कन्नौज जिले के गुरसहायगंज क्षेत्र में स्थित पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय के छात्रों ने कक्षा का बहिष्कार करके बृहस्पतिवार सुबह प्रभारी प्रधानाचार्य के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में छात्रो के अभिभावक भी शामिल हुए।

प्रदर्शनकारी छात्रों ने प्रभारी प्रधानाचार्य राकेन्द्र सक्सेना पर हरे पेड़ कटवाने और जातिवाद को बढ़ावा देने के आरोप भी लगाये। प्रदर्शन देखकर स्कूल से जा रहे प्रधानाचार्य की गाड़ी का विद्यालय द्वार पर छात्रो ने घेराव किया और उनके खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार और पुलिस मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने छात्रों एवं अभिभावकों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

कुमार ने बताया कि पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय में करीब 500 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। उन्होंने बताया कि अभिभावकों एवं छात्रों से बात कर आरोपों की जांच कराई जा रही है और पड़ताल के बाद जो भी तथ्य सामने आयेंगे, उनके मुताबिक नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

इस बीच, स्कूल के प्रभारी प्रधानाचार्य राकेन्द्र सक्सेना ने बताया कि उन्होंने राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए आवेदन किया था और सूची में उनका नाम भी शामिल था, तभी से कुछ लोग उनकी छवि खराब करने के लिए साजिश रच रहे हैं।

उन्होंने खुद पर लगे वित्तीय अनियमितता और जातिवाद के आरोपों को बेबुनियाद बताया।

भाषा सं. सलीम शफीक

शफीक