Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

भारत, यूरोपीय संघ ने व्यापार समझौते के पाठ की कानूनी समीक्षा पूरी की: अधिकारी

नयी दिल्ली, 20 अगस्त (भाषा) भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) ने व्यापार समझौते के पाठ की कानूनी समीक्षा पूरी कर ली है। दोनों पक्षों की सहमति से तय तारीख पर इस पर इस साल हस्ताक्षर होंगे। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

भारत और यूरोपीय संघ ने 27 जनवरी को मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए वार्ता पूरी होने की घोषणा की थी और इसे ‘‘सबसे बड़ा समझौता’’ बताया था।

समझौते के तहत भारत के 93 प्रतिशत निर्यात को 27 देशों वाले यूरोपीय संघ में शुल्क-मुक्त पहुंच मिलेगी, जबकि यूरोपीय संघ से आयात होने वाली लग्जरी कार और शराब सस्ती हो जाएंगी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘कानूनी समीक्षा पूरी हो गई है।’’

भारत और यूरोपीय संघ की वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वहीं, कुल 33 लाख करोड़ अमेरिकी डॉलर के अंतरराष्ट्रीय व्यापार में इनकी हिस्सेदारी एक-तिहाई यानी करीब 11 लाख करोड़ अमेरिकी डॉलर है।

भाषा निहारिका योगेश

योगेश