Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

देश के नौ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर जुलाई में बढ़कर 5.4 प्रतिशत पर

नयी दिल्ली, 20 अगस्त (भाषा) कोयला, रिफाइनरी उत्पाद, सीमेंट, बिजली और लौह अयस्क का उत्पादन बढ़ने से देश के नौ प्रमुख बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर जुलाई में बढ़कर 5.4 प्रतिशत हो गई। बृहस्पतिवार को आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, एक साल पहले जुलाई में इन प्रमुख उद्योगों का उत्पादन 3.2 प्रतिशत बढ़ा था। वहीं, जून, 2026 में इनकी वृद्धि दर छह प्रतिशत रही थी।

इस साल जून के महीने से इन आंकड़ों को नए आधार वर्ष 2022-23 के साथ जारी किया जा रहा है जबकि पहले आधार वर्ष 2011-12 था।

सरकार ने इस सूचकांक में लौह अयस्क को भी शामिल किया है, जिससे प्रमुख बुनियादी उद्योगों की संख्या आठ से बढ़कर नौ हो गई है।

आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई में कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस और उर्वरक का उत्पादन घटा।

चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) के दौरान इन नौ प्रमुख उद्योगों का उत्पादन 4.3 प्रतिशत बढ़ा, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में इनकी वृद्धि दर 1.5 प्रतिशत रही थी।

भाषा प्रेम

प्रेम अजय

अजय