Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ तस्वीरें डालने वाले दो युवक गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 20 अगस्त (भाषा) उत्तर पूर्वी दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर कथित अवैध हथियारों के साथ तस्वीरें डालने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है और उनके पास दो देसी कट्टे व पांच कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान गोकलपुरी निवासी 20 वर्षीय विशाल उर्फ ‘पुचु’ और 19 साल के सागर उर्फ ‘बिरयानी’ के तौर पर हुई है।

उन्होंने बताया कि गोकलपुरी में रात की गश्त के दौरान पुलिस ने दोनों को इलाके के अलग-अलग डीडीए पार्कों से पकड़ा गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि डी ब्लॉक में डीडीए पार्क में पुलिस टीम को देखकर विशाल (20) ने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। उसके पास से एक देसी कट्टा और दो कारतूस बरामद किए गए।

उनके मुताबिक, गोकलपुरी के ए ब्लॉक में डीडीए पार्क में एक अलग गश्त के दौरान सागर (19) को रुकने को कहा गया, लेकिन वह भाग गया।

पुलिस ने कहा कि उसका पीछा किया गया और उसे पकड़ लिया गया, जिसके बाद उसके पास से एक देसी कट्टा और तीन कारतूस बरामद किए गए।

अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दोनों को सोशल मीडिया पर हथियार दिखाते हुए अपनी तस्वीरें डालते थे।

गोकलपुरी थाने में अलग-अलग प्राथमिकियां दर्ज की गईं हैं।

भाषा नोमान नोमान रंजन

रंजन