Breaking News

लखनऊ में आज UP टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा, 52 केंद्रों पर दो शिफ्ट में होगा एग्जाम     |   नेपाल बाढ़ में जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1369 पहुंचा     |   CM योगी आज चित्रकूट दौरे पर जाएंगे, 800 बाढ़ प्रभावित परिवारों को देंगे राहत सामग्री     |   झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, हार्ट अटैक से गई जान     |   ग्रीस में एयर शो के दौरान F-4 फाइटर जेट दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोगों की मौत     |  

वाराणसी में बाढ़ के पानी में डूबे घाट, सीढ़ियों और छतों पर हो रहा दाह संस्कार

वाराणसी (उप्र), 20 अगस्त (भाषा) वाराणसी में गंगा की बाढ़ से हालात विकट होते जा रहे हैं और हरिश्चंद्र घाट तथा मणिकर्णिका घाट पर पानी आ जाने की वजह से शवों का दाह संस्कार सीढ़ियों और छतों पर किया जा रहा है।

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि गंगा के जल स्तर में लगातार बढ़ोत्तरी देखी जा रही है और यह तेजी से खतरे के निशान की तरफ बढ़ रहा है।

उन्होंने बताया कि हरिश्चंद्र घाट और मणिकर्णिका घाट पर पानी आ जाने से घाटों के सीढ़ियों और छतों पर दाह संस्कार किया जा रहा है।

त्रिपाठी ने बताया कि वाराणसी में सावन माह की वजह से लाखों की संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं और उनकी सुरक्षा को देखते हुए एहतियातन नावों के संचालन पर रोक लगा दी गयी है।

उन्होंने बताया कि नाविकों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे जल पुलिस और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमों द्वारा उद्घोषणा के माध्यम से बताए गए सभी आदेशों का पालन करें।

भाषा सं. सलीम शफीक

शफीक