Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

जयपुर में 75 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, कंबल में बांधकर खाली जगह पर फेंका शव

जयपुर, 20 अगस्त (भाषा) जयपुर में 75 वर्षीय एक बुजुर्ग की कथित तौर पर हत्या कर शव को अन्यत्र फेंक दिये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान टोडारायसिंह निवासी जगदीश के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि जगदीश का निर्वस्त्र शव सांगानेर सदर थानाक्षेत्र में एक खाली जगह पर कंबल में लिपटा मिला। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया आशंका है कि हत्या के बाद शव को वहां लाकर फेंका गया।

सहायक पुलिस आयुक्त भवानी सिंह ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू की।

पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को बुलाया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए महात्मा गांधी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जगदीश की हत्या करीब दो दिन पहले की गई होगी। पुलिस अब हत्या के कारणों और शव को घटनास्थल पर लाकर फेंकने की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

जगदीश सांगानेर सदर क्षेत्र के गोविंदपुरा में अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहते थे।

भाषा बाकोलिया

मनीषा राजकुमार

राजकुमार