Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

पश्चिम बंगाल में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट में पांच लोग घायल

कोलकाता, 20 अगस्त (भाषा) पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में पटाखे बनाने वाली एक इकाई में बृहस्पतिवार को हुए विस्फोट में कम से कम पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चंपाहाटी इलाके में स्थित फैक्टरी में दोपहर के समय धमाका हुआ जिसके बाद इकाई में आग लग गई।

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने पाया कि फैक्टरी आग की लपटों में घिरी दिख रही थी और वहां से घना धुआं निकल रहा था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘धमाके में पांच लोग घायल हुए हैं। दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है।’’

उन्होंने कहा कि धमाके के वास्तविक कारण का पता लगाया जा रहा है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि क्या इस पटाखा निर्माण इकाई के पास जरूरी लाइसेंस था और क्या सुरक्षा नियमों का पालन किया गया था।

भाषा सुरभि नरेश

नरेश