नयी दिल्ली, 20 अगस्त (भाषा) भाषा की विभिन्न फाइल से बृहस्पतिवार को अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:
दि13 रीजीजू चीन
सीमावर्ती क्षेत्रों की पहले उपेक्षा हुई, अब वे मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं: रीजीजू
नयी दिल्ली, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने अरुणाचल प्रदेश में ‘‘चीन की ओर से घुसपैठ’’ के हालिया दावों को खारिज करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों की पहले उपेक्षा की जाती थी लेकिन अब ये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की ‘‘सर्वोच्च प्राथमिकता’’ हैं।
दि5 दिल्ली पाकिस्तान लीड उच्चायोग
दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर स्थित अनधिकृत ढांचे ढहाए गए
नयी दिल्ली, राजधानी दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर बने कुछ ढांचों को परिसर की निर्धारित सीमा से बाहर पाए जाने के बाद उन्हें ढहा दिया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
प्रादे44 बंगाल होटल आग गिरफ्तार
बंगाल होटल अग्निकांड: होटल का पट्टाधारक गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में
कोलकाता, मध्य कोलकाता में स्थित एक होटल में, एक दिन पहले आग लगने की घटना में नौ लोगों की मौत के बाद होटल के पट्टाधारक को गिरफ्तार कर लिया गया है और दो अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
प्रादे24 ओडिशा प्रदर्शन गिरफ्तार
भुवनेश्वर में चालकों के प्रदर्शन के दौरान हिंसा मामले में 113 गिरफ्तार, 354 वाहन जब्त
भुवनेश्वर, ओडिशा पुलिस ने भुवनेश्वर में ऐप आधारित कैब एवं ऑटो-रिक्शा चालकों तथा मोटरसाइकिल सवारों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के मामले में अब तक 113 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
प्रादे35 गुजरात जहरीली शराब मृतक संख्या
गुजरात के भावनगर में जहरीली शराब का मामला: मृतक संख्या बढ़कर सात हुई, 30 लोग अस्पताल में भर्ती
भावनगर (गुजरात), गुजरात के भावनगर जिले में जहरीली शराब के सेवन से मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई है जबकि 30 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
प्रादे54 तमिलनाडु शाह दूसरी लीड बैठक
शाह ने दक्षिणी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की, परिसीमन का मुद्दा भी उठा
चेन्नई, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को चेन्नई के निकट कोवलम में दक्षिणी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में चर्चा का नेतृत्व किया। बैठक में कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने परिसीमन का मुद्दा उठाया, जबकि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय और केरलम के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन के बीच ‘महत्वपूर्ण बातचीत’ हुई।
प्रादे6 उप्र जापान प्रतिनिधिमंडल
जापानी प्रतिनिधिमंडल की चार दिवसीय उप्र यात्रा बृहस्पतिवार से, राज्य की संस्कृति से रूबरू होंगे मेहमान
लखनऊ, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित ‘यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026’ में हिस्सा लेने के बाद जापान के 240 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का चार दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरा बृहस्पतिवार से शुरू होगा। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।
अर्थ12 एफटीए विनिर्माण
उद्योग जगत एफटीए का लाभ उठाने, मूल्यवर्धन और निर्यात बाजारों में विविधता पर जोर दे: अधिकारी
नयी दिल्ली, वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त सचिव यशवीर सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार ने उद्योग जगत से विनिर्माण को बढ़ावा देने और वैश्विक व्यापार में देश की स्थिति मजबूत करने के लिए मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) का लाभ उठाने, मूल्यवर्धन पर ध्यान देने, मजबूत आपूर्ति श्रृंखला बनाने और निर्यात बाजारों में सक्रिय रूप से विविधता लाने को कहा है।
प्रादे11 मणिपुर जनगणना
एनआरसी की मांग को लेकर प्रदर्शन के बीच मणिपुर के इंफाल पश्चिम में जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थगित
इंफाल, मणिपुर सरकार ने राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) की मांग को लेकर जारी प्रदर्शनों के बीच इंफाल पश्चिम जिले में जनगणना 2027 के तहत गणनाकारों और पर्यवेक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अर्थ10 सिंगापुर वोंग भारत मंत्री
सिंगापुर के प्रधानमंत्री भारतीय मंत्रियों से मिले, द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर हुई चर्चा
सिंगापुर, सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने चौथी भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज बैठक (आईएसएमआर) से पहले यहां आए भारतीय मंत्रियों से बृहस्पतिवार को मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।
वि6 यूएनएससी भारत आतंकवाद
आतंकवादियों को ‘वैधता’’ देने के लिए सुरक्षा परिषद की सदस्यता का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए: भारत
संयुक्त राष्ट्र, भारत ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की सदस्यता का इस्तेमाल आतंकवादियों को प्रतिबंध व्यवस्था से बाहर कराने की कोशिश कर उन्हें ‘‘वैधता’’ प्रदान करने या केवल ‘‘राजनीतिक विचारों’’ के आधार पर संस्थाओं को काली सूची में डालने के लिए नहीं किया जाना चाहिए।
खेल4 खेल दिव्यांग भारत जश्न
भारतीय मिश्रित दिव्यांग टीम ने इंग्लैंड को हराने के बाद गांगुली जैसा जश्न मनाया
लंदन, भारतीय मिश्रित दिव्यांग क्रिकेट टीम ने यहां खेले गए सातवें और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में इंग्लैंड को 118 रन से करारी शिकस्त देने के बाद लॉर्ड्स की बालकनी में सौरव गांगुली के शर्ट लहराने वाले बहुचर्चित जश्न को दोहराया।
वि3 अमेरिका संस्था आरएसएस
अमेरिकी संस्था ने आरएसएस पर प्रतिबंधों की मांग की
वाशिंगटन, अमेरिका में धार्मिक स्वतंत्रता के मामलों पर सलाह देने वाली एक संस्था के अधिकारियों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की है तथा अमेरिका सरकार से आरएसएस के नेताओं को राजनयिक सम्मान न देने और उनके साथ उच्चस्तरीय बैठकें नहीं करने का आग्रह किया है।
खेल9 खेल बैडमिंटन विश्व भारत
त्रीसा-गायत्री विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में
नयी दिल्ली, त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की भारतीय महिला युगल जोड़ी ने बृहस्पतिवार को जापान की सातवीं वरीयता प्राप्त रिन इवानागा और की नाकानिशी को सीधे गेम में हराकर विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
भाषा
प्रचेता मनीषा
मनीषा