Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

इंडिया ओपन के कार्यक्रम पर काम कर रहे हैं: बीडब्ल्यूएफ

नयी दिल्ली, 20 अगस्त (भाषा) विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) के महासचिव थॉमस लुंड ने बृहस्पतिवार को कहा कि खेल की सर्वोच्च संस्था इंडिया ओपन के कार्यक्रम पर काम कर रही है जिसे यहां सर्दियों में प्रदूषण संबंधी चिंताओं के कारण अब फरवरी में आयोजित किया जाएगा।

इंडिया ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट पहले जनवरी में आयोजित किया जाता था लेकिन अगले साल यह दो से सात फरवरी तक खेला जाएगा।

लुंड ने पत्रकारों से कहा, ‘‘जब आप इस तरह के फैसले करते हैं तो निश्चित तौर पर ‘लॉजिस्टिक’ से जुड़ी कुछ चीजें होती है। हम पूरे कैलेंडर को लेकर लगातार बातचीत कर रहे हैं। अभी इस टूर्नामेंट में काफी समय है।’’

विश्व के चौथे नंबर के खिलाड़ी और चार बार के विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता एंडर्स एंटोनसन प्रदूषण के कारण पिछले तीन साल से इंडिया ओपन में नहीं खेल रहे हैं।

लुंड ने कहा कि टूर्नामेंट के समय का आकलन करते समय बीडब्ल्यूएफ ने दिल्ली के वायु प्रदूषण के प्रभाव पर विचार किया था।

उन्होंने कहा, ‘‘फरवरी तक प्रदूषण में थोड़ी और कमी आएगी। फिलहाल कैलेंडर में पूरी तरह से फेरबदल करना संभव नहीं हो पाया है, लेकिन हम इस पर विचार कर रहे हैं।’’

भाषा

पंत

पंत