Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

नेपाल में गांजा ले जाने के आरोप में तीन भारतीय समेत आठ विदेशी नागरिक गिरफ्तार

काठमांडू, 20 अगस्त (भाषा) नेपाल में बड़ी मात्रा में गांजा ले जाने के आरोप में तीन भारतीयों समेत आठ विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नेपाल पुलिस के मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि म्यांमा के पांच और भारतत के तीन नागरिकों को रविवार रात त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 39 किलो 288 ग्राम गांजा बरामद किया गया ।

बयान के अनुसार, भारतीय नागरिकों की पहचान पंजाब के रहने वाले खुशदीप (23), गुरदीप सिंह (32) और कामिनी (36) के रूप में हुई है।

इसमें कहा गया है कि पकड़े गये आरोपी अपने सामान में गांजा छिपा कर थाईलैंड से यहां आये थे।

पुलिस ने उनके कब्जे से आठ मोबाइल फोन और आठ पासपोर्ट भी जब्त किए।

भाषा राखी रंजन

रंजन

रंजन