Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

उप्र : बारिश के बीच गिरी दीवार, मलबे में दबने से बुजुर्ग की मौत

मिर्जापुर (उप्र), 20 अगस्त (भाषा) मिर्जापुर के मड़िहान क्षेत्र में बारिश के बीच गिरी दीवार के मलबे में दबने से एक बुजुर्ग दम्पत्ति की मौत हो गयी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी फहीम ने बताया कि मड़िहान थाना क्षेत्र के बभनी थपनवा गांव में बुधवार की रात हीरा (70) और उनकी पत्नी कबूतरी (68) ट्यूबवेल के कमरे में सो रहे थे, तभी बारिश शुरू हो गयी और कमरे की एक दीवार अचानक उन पर गिर गयी जिसके मलबे में दबने से दोनों की मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि रात में हादसा होने की वजह से किसी को इसकी जानकारी नहीं हुई और सुबह राहगीरों ने दम्पत्ति को मलबे में दबा देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा।

भाषा सं. सलीम मनीषा

मनीषा