Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

राजस्थान में मानसून कमजोर पड़ा, कई जगह मामूली बारिश

जयपुर, 20 अगस्त (भाषा) राजस्थान में दक्षिण पश्चिम मानसून के कमजोर पड़ने से बारिश की गतिविधियों में कमी आई है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि अब भी राज्य के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह तक बीते चौबीस घंटे में राज्य के पश्चिमी भाग में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। पूर्वी भाग के खैरथल-तिजारा, अलवर, डीग, धोलपुर जिलों में कहीं कहीं पर हल्की बारिश हुई। सबसे अधिक आठ मिलीमीटर बारिश तिजारा में हुई।

मौसम केंद्र जयपुर का कहना है कि पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकतर भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरु और आसपास के क्षेत्रों में 21-23 अगस्त के दौरान कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश हो सकती है।

इसी तरह पूर्वी राजस्थान के उदयपुर, कोटा, अजमेर संभाग के ज्यादातर भागों में भी आगामी एक सप्ताह कमजोर मानसून की परिस्थितियां रहेंगी। इस बीच 20 से 23 अगस्त को उत्तरी व उत्तर-पूर्वी भागों के भरतपुर, जयपुर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

भाषा पृथ्वी मनीषा

मनीषा