Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

अमित शाह ने दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक की अध्यक्षता की

चेन्नई, 20 अगस्त (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक बृहस्पतिवार को चेन्नई के निकट कोवलम में शुरू हुई।

इस अवसर पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने अमित शाह का स्वागत किया।

शहर के बाहरी इलाके में समुद्र तट के पास स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित बैठक में दक्षिणी राज्यों के मुख्यमंत्री महत्वपूर्ण अंतरराज्यीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।

बैठक में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क, केरलम के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार और कर्नाटक के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन हिस्सा ले रहे हैं।

भाषा शोभना मनीषा

मनीषा