Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

केरल में जंगली सूअर पकड़ने के लिए लगाए जाल में फंसा तेंदुआ

कन्नूर (केरल) 20 अगस्त (भाषा) केरल के मलूर में जंगली सूअरों को पकड़ने के लिए एक किसान द्वारा अपने खेत पर बिछाए गए जाल में एक तेंदुआ फंस गया। वन अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वन अधिकारियों के अनुसार, यह घटना मलूर के केपीआर नगर में रामकृष्णन नामक व्यक्ति की कृषि भूमि पर हुई।

अधिकारियों ने बताया कि जंगली सूअरों द्वारा फसल को बार-बार नुकसान पहुंचाए जाने के बाद किसान ने उन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछाया था लेकिन स्थानीय लोगों ने बृहस्पतिवार सुबह असामान्य आवाज सुनी और जब उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो उन्हें तेंदुआ जाल में फंसा मिला।

अधिकारियों ने बताया कि इसके तुरंत बाद कोट्टियूर वन रेंज कार्यालय को सूचना दी गई।

उन्होंने कहा कि जंगली जानवर के स्वास्थ्य की जांच करने के बाद यह फैसला किया जाएगा कि उसे जंगल में छोड़ा जाए या नहीं।

उन्होंने कहा कि वन विभाग किसान द्वारा बिछाए गए जाल की भी जांच करेगा।

अधिकारियों के अनुसार, यह क्षेत्र जंगल के करीब होने के कारण जंगली जानवर कृषि भूमि में अक्सर आ जाते हैं।

भाषा अमित सिम्मी

सिम्मी