Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

इजराइल में भारतीय नागरिक की मौत, संदिग्ध गिरफ्तार

यरुशलम, 20 अगस्त (भाषा) इजराइल में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है और घटना के पूरे तथ्यों तथा परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में मृतक की पहचान राजीव आचार्य के तौर पर की और उनकी ‘‘मौत’’ पर गहरा शोक व्यक्त किया।

दूतावास ने कहा, ‘‘दूतावास इजराइल के अधिकारियों के लगातार संपर्क में है। उन्होंने बताया है कि एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा घटना के पूरे तथ्यों एवं परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।’’ उसने घटना या पीड़ित के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी।

दूतावास ने आचार्य के शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि वह हर संभव मदद देने के लिए तैयार है। उसने कहा, ‘‘दूतावास इस मामले पर करीब से नजर रखेगा और संबंधित अधिकारियों के संपर्क में रहेगा।’’

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा