Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

दिल्ली में युवक की चाकू गोद कर हत्या

नयी दिल्ली, 20 अगस्त (भाष) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में कहासुनी के बाद बुधवार देर रात एक युवक की कथित तौर पर चाकू गोद कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान कल्याणपुरी निवासी जय सिंह उर्फ गंजू (22) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि कल्याणपुरी के 11 ब्लॉक और 15 ब्लॉक के बीच सड़क पर बुधवार देर रात 12:46 बजे झगड़े के दौरान चाकूबाजी की घटना हुई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि विवाद के दौरान पीड़ित पर कथित तौर पर चाकू से हमला किया गया जिसके बाद उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।

इस संबंध में कानून की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

पुलिस ने बताया कि मामले में दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है और अपराध में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि मामले में आगे की जांच की जा रही है।

भाषा नोमान रंजन

रंजन