Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

तेलंगाना में कार के सड़क किनारे कुएं में गिरने से चार लोगों की मौत

हैदराबाद, 20 अगस्त (भाषा) तेलंगाना के सिद्दिपेट जिले में बुधवार देर शाम एक कार सड़क किनारे स्थित कुएं में गिर गई। हादसे में कार सवार दंपति और उनके दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, हादसा बुधवार देर शाम दुब्बाक मंडल के अप्पनापल्ली के बाहरी इलाके में हुआ। बताया गया है कि चालक के कार से नियंत्रण खो देने के बाद वाहन करीब 22 फुट गहरे कुएं में जा गिरा।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक बलवंतपुर गांव के रहने वाले थे और सिद्दिपेट में एक रिश्तेदार के घर धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान बुधवार देर रात कार और उसमें सवार चारों लोगों को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दंपति और उनके दोनों बच्चों की डूबने से मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाषा प्रचेता रंजन

रंजन