Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

ठाणे में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ठाणे, 20 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 15 वर्षीय एक लड़की का कथित तौर पर दुष्कर्म करने और घटना के बारे में किसी को जानकारी देने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना 17 अगस्त को भिवंडी इलाके में हुई। उसने बताया कि पीड़िता और आरोपी का भाई एक-दूसरे को जानते थे।

कोंगांव थाने के एक अधिकारी ने बताया कि 27 वर्षीय आरोपी ने लड़की को अपने भाई के घर ले जाकर कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने किसी को इसके बारे में बताया तो वह उसे जान से मार देगा।

उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत के बाद, पुलिस ने आरोपी को 18 अगस्त को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दुष्कर्म करने और आपराधिक धमकी देने का मामला दर्ज किया।

भाषा

प्रचेता रंजन

रंजन