Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

शामली में ट्रक में लगी आग : चालक की मौत

मुजफ्फरनगर (उप्र), 20 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से सटे शामली जिले में करनाल-मेरठ राजमार्ग पर एक ट्रक के पलटने से उसमें लगी आग में जलने से उसके चालक की मृत्यु हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार देर रात झिंझाना थाना क्षेत्र के बिडोली गांव के पास मुजफ्फरनगर से चावल लेकर करनाल जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें भीषण आग लग गई।

उन्होंने बताया कि इस घटना में ट्रक चालक बिंदर (45) की झुलसने से मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।

उन्होंने बताया कि हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है और जांच जारी है।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद कुछ समय के लिए करनाल-मेरठ राजमार्ग पर यातायात बाधित रहा, लेकिन बाद में उसे बहाल कर दिया गया।

भाषा सं सलीम रंजन

रंजन