Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

जयपुर में युवक की हत्या के आरोप में पत्नी व उसका प्रेमी गिरफ्तार: पुलिस

जयपुर, 19 अगस्त (भाषा) जयपुर में पुलिस ने एक युवक की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, महिला ने कथित तौर पर अपने पति को जहर देकर उसकी कथित तौर पर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने साजिश के तहत जूस में जहर मिलाकर युवक को पिला दिया।

पुलिस उपायुक्त (जयपुर पश्चिम) प्रशांत किरण ने बताया कि आरोपी कविता अपने पति महेश मीणा को दवा दिलाने के बहाने अपने साथ ले गई थी। वह उसे कथित तौर पर नईनाथ धाम, बस्सी ले गई, जहां उसने जूस के गिलास में सल्फास की गोलियां मिलाकर महेश को पिला दीं।

महेश की तबीयत बिगड़ने पर कविता ने अपने कथित प्रेमी गणेश मीणा को बुलाया।

पुलिस के अनुसार, गणेश मोटरसाइकिल से दोनों को जयपुर में एक स्थान पर लेकर आया। वहां कविता ने महेश की तबीयत खराब होने की जानकारी देकर उसके भाई को बुलाया।

महेश को एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मामले की जांच के बाद कविता (23) और गणेश (27) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

भाषा पृथ्वी खारी

खारी