Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

नासिक में बस और ट्रक की टक्कर; दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत, 31 यात्री घायल

नासिक, 19 अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के नासिक जिले की मालेगांव तहसील में बुधवार सुबह राज्य परिवहन (एसटी) की एक बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में दो बुजुर्ग महिलाओं की मौत हो गई और 31 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब पौने दस बजे चालीसगांव-मालेगांव रोड पर बोधे फाटा के पास हुआ।

पुलिस के अनुसार, लगभग 50 यात्रियों को लेकर मालेगांव से पाचोरा जा रही बस की सामने से आ रहे एक ट्रक से भिड़ंत हो गई।

हादसे में बस में सवार दो बुजुर्ग महिलाओं की जान चली गई, जबकि 31 अन्य यात्री घायल हो गए। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मृतक महिलाओं की पहचान जलगांव निवासी इरशाद शेख रमजान (60) और सखूबाई पिरान माली (79) के रूप में हुई है।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और प्रभाव के कारण ट्रक सड़क किनारे पलट गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा बस चालक द्वारा एक अन्य वाहन से आगे निकलने के प्रयास के दौरान हुआ।

मालेगांव तहसील के पुलिस थाने में इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

भाषा सुमित वैभव

वैभव