Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ‘जेन-जी’ को आगाह किया

श्रीनगर, 19 अगस्त (भाषा) जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को आगाह किया कि ‘जेन जी’ के ठप्पे का इस्तेमाल धमकी के तौर पर करने से युवाओं के प्रति बनी सद्भावना तेजी से खत्म हो जाएगी।

उमर ने यह टिप्पणी एक वीडियो के संदर्भ में की, जिसमें एक युवती को जांच चौकी पर लद्दाख पुलिस के खिलाफ आवाज उठाते हुए देखा जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने लड़की का वीडियो सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के अपने निजी अकाउंट से साझा करते हुए कहा, ‘‘यह ‘हम जेन जी हैं’ वाली बात अब ‘जानते नहीं हो मेरा बाप कौन है’ जैसा नया डायलॉग बन गई है। जेन जी के लिए बनी अच्छी छवि को खराब करने का सबसे खराब तरीका यह है कि जरा सी भी बेइज्जती महसूस होने पर इसे धमकी की तरह इस्तेमाल किया जाए।’’

सोशल मीडिया पर सामने आए बिना तारीख वाले वीडियो में, एक महिला लद्दाख क्षेत्र में मिनिमार के पास रोके जाने से नाराज दिखी। यह जगह जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के बीच प्रवेश द्वार के तौर पर मशहूर है।

सेना के खिलाफ महिला की टिप्पणियों की पूर्व सेना अधिकारियों ने आलोचना की है। उनका कहना है कि वर्दी पहने लोगों के प्रति महिला का व्यवहार अनुचित था।

भाषा धीरज पवनेश

पवनेश