Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

गुरुग्राम के सेक्टर-56 बाजार की पार्किंग में कार से स्टंट को लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की

गुरुग्राम, 19 अगस्त (भाषा) गुरुग्राम के सेक्टर-56 बाजार की पार्किंग में थार वाहन से कथित तौर पर स्टंट करने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है।

पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक एसयूवी चलाते हुए कार को तेज गति से घुमाकर स्टंट करता दिखाई दे रहा है, जबकि एक अन्य व्यक्ति वाहन की खिड़की से बाहर लटका हुआ नजर आ रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब लोगों ने युवकों का वीडियो बनाना शुरू किया तो उन्होंने स्टंट और तेज कर दिए।

अधिकारियों के मुताबिक, यह वीडियो करीब दो दिन पुराना है, लेकिन सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। स्थानीय लोगों ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह खुलेआम स्टंट किया जाना चिंता का विषय है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने वीडियो के आधार पर थार चालक की पहचान कर ली है और उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा, 'यातायात नियमों का उल्लंघन करने और लोगों की जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।'

भाषा

शुभम पवनेश

पवनेश