Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

उत्तरी केन्या में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सात लोग थे सवार

नैरोबी, 19 अगस्त (एपी) केन्या के उत्तरी हिस्से के एक सुदूर इलाके में बुधवार सुबह सात लोगों को ले जा रहा एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। देश के विमानन प्राधिकरण ने यह जानकारी दी। हादसे में यात्रियों और पायलट की स्थिति का तत्काल पता नहीं चल सका।

केन्या नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार, हेलीकॉप्टर सुबह 9 बजकर 13 मिनट पर लोइसाबा कंजर्वेंसी से सांबुरु काउंटी के इवासो नियरो इलाके की ओर उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हुआ। प्राधिकरण ने एक बयान में कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हेलीकॉप्टर में छह यात्रियों समेत कुल सात लोग सवार थे।

स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार, हेलीकॉप्टर देश के लोकप्रिय पर्यटन स्थल माउंट ओलोलोकवे की तलहटी में स्थित दुर्गम क्षेत्र में गिरा। यह हेलीकॉप्टर स्थानीय कंपनी लेडी लॉरी हेलीकॉप्टर्स का था और इसमें एक यात्रा कंपनी के मेहमान सवार थे।

लेडी लॉरी हेलीकॉप्टर्स ने एक बयान में कहा कि दुर्घटनाग्रस्त विमान एक चार्टर उड़ान के तहत संचालित किया जा रहा था।

स्थानीय सफारी संचालक ट्रॉपिक एयर केन्या ने बताया कि उसने खोज और बचाव अभियान में सहायता के लिए अपने दो हेलीकॉप्टर भेजे हैं।

विमानन प्राधिकरण ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर यूरोकॉप्टर ईसी130 बी4 मॉडल का था।

केन्या रेड क्रॉस ने कहा कि उसकी आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम दुर्घटनास्थल तक पहुंचने के लिए चलाए जा रहे बहु-एजेंसी बचाव अभियान में शामिल हैं।

एपी अमित वैभव

वैभव