Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

पैरोल पर रिहाई के बाद फरार हुए दोषसिद्ध अपराधी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया

नयी दिल्ली, 19 अगस्त (भाषा) दिल्ली पुलिस ने हत्या के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद पैरोल लेकर फरार हुए व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उनके मुताबिक, उसे 2009 में हुई हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी।

अधिकारी ने बताया कि एक टीम ने विशिष्ट खुफिया जानकारी और तकनीकी निगरानी का इस्तेमाल करते हुए 17 और 18 अगस्त की दरमियानी रात को राजेश उर्फ प्रवीण कुमार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में उसके पैतृक गांव से पकड़ लिया।

अधिकारी ने कहा कि 46 वर्षीय व्यक्ति को 27 मार्च को पैरोल दी गई थी और उसे 19 अप्रैल को आत्मसमर्पण करना था, लेकिन वह फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, राजेश ने कृष्ण, करण उर्फ ​दिलीप, रीना और मीनू के साथ मिलकर रीना के पति दलबीर की संपत्ति हड़पने के लिए उसकी हत्या करने की साजिश रची थी।

दलबीर की 18 सितंबर 2009 को खानपुर गांव में उनके आवास पर गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। 27 फरवरी 2013 को साकेत अदालत ने राजेश को दोषी ठहराया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

भाषा नोमान नोमान पवनेश

पवनेश