Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

तेलंगाना में 10वीं कक्षा के छात्र ने प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या की, दो नाबालिग पकड़े गए

नलगोंडा (तेलंगाना), 19 अगस्त (भाषा) तेलंगाना के नलगोंडा जिले में 10वीं कक्षा के एक छात्र ने चोरी करने के इरादे से अपने स्कूल की प्रधानाचार्य के घर में घुसकर 27 बार चाकू मारकर उनकी कथित तौर पर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी नाबालिग के खिलाफ सबसे अहम सबूत उसके पास से बरामद खून के धब्बे लगे नोट और एक मोबाइल फोन हैं।

नलगोंडा के पुलिस अधीक्षक शरत चंद्र पवार ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि 11 अगस्त को 50 वर्षीय कल्लू रूपा रेड्डी की हत्या के सिलसिले में 10वीं कक्षा के दो छात्रों (दोनों की उम्र 16 वर्ष) को पकड़ा गया है।

रूपा रेड्डी का शव 12 अगस्त की सुबह जिले के कोंडामल्लेपल्ली मंडल स्थित उनके आवास से बरामद किया गया था। घटना के समय वह घर में अकेली थीं।

पुलिस के अनुसार, रूपा रेड्डी के पति हैदराबाद गए हुए थे और जब उन्होंने फोन करने पर पत्नी से कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने पड़ोसियों को इसकी सूचना दी। पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद घर पहुंची पुलिस ने उन्हें मृत पाया।

इसके बाद पुलिस ने बुधवार सुबह दोनों नाबालिगों को हिरासत में ले लिया।

पवार ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों छात्रों ने रूपा रेड्डी की हत्या करने की बात स्वीकार की।

भाषा

शुभम देवेंद्र

देवेंद्र