Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

तमिलनाडु में बिजली उपकरण की खरीद में गड़बड़ी को लेकर डीवीएसी ने 60 जगहों पर छापेमारी की

चेन्नई, 19 अगस्त (भाषा) तमिलनाडु के सतर्कता और भ्रष्टाचार-रोधी निदेशालय (डीवीएसी) ने बुधवार को राज्य में 60 जगहों पर तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई राज्य की बिजली कंपनी द्वारा एल्युमीनियम कंडक्टर की खरीद में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि इन अनियमितताओं के कारण सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, तमिलनाडु बिजली वितरण निगम लिमिटेड (टीएनपीडीसीएल) के अधिकारियों, अन्य सरकारी कर्मचारियों, निजी व्यक्तियों, एल्युमीनियम कंडक्टर बनाने वाली कंपनियों और बोलीदाताओं के राज्य भर में स्थित कार्यालयों और घरों पर तलाशी अभियान चलाया गया।

यह मामला 30 जून को दर्ज किया गया था।

डीवीएसी की जांच में बिजली कंपनी के अधिकारियों, सरकारी कर्मचारियों और निजी आपूर्तिकर्ताओं के बीच मिलीभगत के शुरुआती सबूत मिले हैं।

अधिकारियों ने बताया कि 60 जगहों पर की गई तलाशी के दौरान, डीवीएसी की टीमों ने निविदा से जुड़े दस्तावेज, मुखौटा कंपनियों से जुड़ी जानकारी, डिजिटल सबूत और आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है।

भाषा शफीक पवनेश

पवनेश