Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

एफबीआई ने मेजर सिंह को ‘वांछित अपराधियों’ की सूची में शामिल किया

वाशिंगटन, 19 अगस्त (भाषा) अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी एफबीआई भारतीय नागरिक मेजर सिंह की तलाश में जुटी है, जिस पर मादक पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल होने का आरोप है। उसने सिंह को “वांछित अपराधियों” की सूची में शामिल कर दिया है।

एफबीआई ने मंगलवार को कहा, “मेजर सिंह एक ऐसे अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन में संलिप्तता के आरोप में वांछित है, जिस पर भ्रष्ट गिरोहों एवं संगठनों से जुड़ी साजिश रचने, बिना लाइसेंस हथियारों का कारोबार करने की साजिश रचने, प्रतिबंधित मादक पदार्थों को वितरित करने और उन्हें वितरण के इरादे से रखने के आरोप हैं।”

अमेरिकी जांच एजेंसी के मुताबिक, सिंह ‘जग्गू भगवानपुरिया संगठित अपराध गिरोह’ से ताल्लुक रखता है, जिसकी शुरुआत भारत के पंजाब राज्य में हुई थी और जो कैलिफोर्निया में कई जगहों पर सक्रिय है।

एफबीआई ने 25 जून को सिंह के खिलाफ संघीय गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। उन पर ‘रैकेटीयर इन्फ्लुएंसड एंड करप्ट ऑर्गेनाइजेशन्स’ (रिको) के तहत साजिश रचने और बिना लाइसेंस के हथियार का कारोबार करने की साजिश में शामिल होने के आरोप लगाए गए हैं।

भाषा पारुल पवनेश

पवनेश