Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

लखनऊ: पुलिस ने एक बुजुर्ग को अपनी चार वर्षीय पोती से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया

लखनऊ, 19 अगस्त (भाषा) लखनऊ पुलिस ने जानकीपुरम इलाके में अपनी चार वर्षीय पोती से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में 63 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त को भवानी बाजार के पास से गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राम रतन साहू के रूप में हुई है। यह कार्रवाई बच्ची की मां द्वारा 30 जून को दर्ज कराई गई शिकायत की जांच के बाद की गई।

पुलिस के एक बयान के अनुसार, जानकीपुरम थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उसने बताया कि गिरफ्तारी शिकायतकर्ता के बयान, कथित अपराध स्थल के निरीक्षण और चिकित्सकीय साक्ष्यों की जांच के आधार पर की गई।

पुलिस के अनुसार, जानकीपुरम विस्तार में रह रहा साहू मूल रूप से छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले का निवासी और राजमिस्त्री का काम करता है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं जफर खारी

खारी