Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

विदेशी बाजारों में मजबूती से अधिकांश तेल-तिलहन कीमतों में सुधार

नयी दिल्ली, 19 अगस्त (भाषा) विदेशी बाजारों में मजबूती रहने के कारण बुधवार को सोयाबीन तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल के दाम में सुधार आया। ऊंचे दाम के कारण मांग प्रभावित रहने से सरसों तेल-तिलहन में गिरावट रही। सामान्य और सुस्त कामकाज के बीच मूंगफली तेल-तिलहन और सोयाबीन तेल के दाम स्थिर रहे। मलेशिया और शिकॉगो एक्सचेंज में सुधार जारी है। बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में बाजार मजबूत रहने की वजह से अधिकांश तेल-तिलहन कीमतों में सुधार दिखा तथा सोयाबीन तिलहन, पाम-पामोलीन तथा बिनौला तेल के दाम में मजबूती रही। बाजार में सोयाबीन की आवक बेहद कम है। त्योहारी मांग तथा देशी खाद्य तेलों से काफी सस्ता होने की वजह से आने वाले दिनों में आयातित खाद्य तेलों की मांग बढ़ने के आसार हैं। आयातित तेलों के मुकाबले देशी तेल-तिलहन 22-28 रुपये किलो ऊंचा है। ऊंचे दाम पर लिवाली कमजोर रहने की वजह से सरसों तेल-तिलहन में गिरावट देखी गई। सामान्य और सुस्त कामकाज के बीच मूंगफली तेल-तिलहन और सोयाबीन तेल के दाम स्थिर रहे। तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे...

सरसों तिलहन - 8,250-8,300 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली - 7,350-7,925 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 17,000 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली रिफाइंड तेल - 2,680-2,980 रुपये प्रति टिन। सरसों तेल दादरी- 16,750 रुपये प्रति क्विंटल। सरसों पक्की घानी- 2,730-2,830 रुपये प्रति टिन। सरसों कच्ची घानी- 2,730-2,885 रुपये प्रति टिन। सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,700 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,550 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,025 रुपये प्रति क्विंटल। सीपीओ एक्स-कांडला- 13,800 रुपये प्रति क्विंटल। बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 17,050 रुपये प्रति क्विंटल। पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,650 रुपये प्रति क्विंटल। पामोलिन एक्स- कांडला- 14,400 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल। सोयाबीन दाना - 7,075-7,125 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन लूज- 6,925-7,025 रुपये प्रति क्विंटल। भाषा राजेश राजेश अजयअजय