नयी दिल्ली, 19 अगस्त (भाषा) भाषा की विभिन्न फाइल से बुधवार को रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:
प्रादे126 झारखंड तीसरी लीड प्रदर्शन
झारखंड परीक्षा विवाद: प्रदर्शन स्थगित, प्रदर्शनकारियों ने सरकार को मुद्दों के समाधान के लिए दो महीने का समय दिया
रांची, झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों ने बुधवार को अपना 26 दिन से जारी प्रदर्शन स्थगित कर दिया और राज्य सरकार को समस्याओं के समाधान के लिए दो महीने का समय दिया।
अर्थ31 मंत्रिमंडल रेल परियोजना
मंत्रिमंडल ने 9,450 करोड़ रुपये की लागत वाली चार रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी
नयी दिल्ली, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को रेल मंत्रालय की चार परियोजनाओं को मंजूरी दी। इन परियोजनाओं पर करीब 9,450 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
प्रादे22 ईडी उप्र आजम खान लीड छापा
उत्तर प्रदेश में आजम खान के ट्रस्ट और विश्वविद्यालय परिसर पर ईडी ने छापे मारे
लखनऊ, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जेल में बंद समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता आजम खान से जुड़े मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और विश्वविद्यालय परिसरों पर बुधवार को धनशोधन मामले की जांच के तहत छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दि85 कांग्रेस सीडब्ल्यूसी प्रेस
छोटे-बड़े 800 शहरों में आयोजित होगा 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम : कांग्रेस
नयी दिल्ली, कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) ने संसद के हालिया मानसून सत्र को विपक्ष के लिए सफल बताते हुए बुधवार को कहा कि शिक्षा और पेपर लीक मुद्दे पर सरकार पूरी तरह बैकफुट पर रही।
प्रादे150 बिहार तीसरी लीड तेजस्वी हिरासत
बिहार: नीट प्रदर्शन को लेकर लोक भवन मार्च के दौरान तेजस्वी हिरासत में
पटना, बिहार में नीट प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ हाल में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में बुधवार को यहां लोक भवन की ओर मार्च का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव को हिरासत में ले लिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
प्रादे135 गुजरात शराब दूसरी लीड मौत
गुजरातः भावनगर में जहरीली शराब से चार लोगों की मौत, 18 लोग अस्पताल में भर्ती
भावनगर, गुजरात के भावनगर जिले में कथित तौर पर जहरीली शराब के सेवन से चार लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से आठ की हालत गंभीर है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
दि80 दिल्ली अदालत तीसरी लीड जैन
भ्रष्टाचार मामला : अदालत ने सत्येंद्र जैन, चार अन्य को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
नयी दिल्ली, दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन, दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) उदित प्रकाश राय और तीन अन्य आरोपियों को डीजेबी की अवजल शोधन संयंत्र (एसटीपी) परियोजनाओं की निविदा प्रक्रिया में भ्रष्टाचार से जुड़े कथित मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
दि65 दिल्ली सीएनजी लीड विस्फोट
दिल्ली के टिकरी कलां में सीएनजी स्टेशन पर गैस सिलेंडर फटने से तीन लोगों की मौत
नयी दिल्ली, बाहरी दिल्ली के टिकरी कलां क्षेत्र में एक सीएनजी स्टेशन पर गैस भरते समय एक ट्रक का गैस सिलेंडर फटने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलस गये। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी।
प्रादे101 बंगाल होटल आग तीसरी लीड मौत
कोलकाता में इमारत में आग लगने से नौ लोगों की मौत, होटल व गेस्ट हाउस की सुरक्षा ऑडिट का आदेश
कोलकाता, कोलकाता में पांच मंजिला एक इमारत में मंगलवार देर रात आग लगने की घटना में चार वर्षीय बच्चे और दो महिलाओं सहित नौ लोगों की मौत हो गई तथा छह अन्य झुलस गए। इस हादसे के बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने आग लगने के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस इमारत में कई होटल संचालित थे।
प्रादे148 उत्तराखंड बारिश लीड पुल
उत्तराखंड : भूस्खलन से पिथौरागढ़ में कूलागाड़ बेली पुल क्षतिग्रस्त, धारचूला-तवाघाट मोटर मार्ग बाधित
देहरादून/पिथौरागढ़, उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में जारी बारिश के बीच पिथौरागढ़ जिले में धारचूला-तवाघाट मोटर मार्ग पर बुधवार को हुए भूस्खलन के कारण कूलागाड़ बेली पुल क्षतिग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
वि24 पाक पुरस्कार भारतीय
जिन्ना की बीमारी गुप्त रखने के लिए मुंबई के दो चिकित्सकों को दिया जाएगा ‘निशान-ए-इम्तियाज’
इस्लामाबाद, पाकिस्तान के संस्थापक मुहम्मद अली जिन्ना के एक गंभीर और लाइलाज बीमारी से जूझने की बात को गुप्त रखने के लिए मुंबई के दो चिकित्सकों को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘निशान-ए-इम्तियाज’ से नवाजा जाएगा। योजना मंत्री एहसान इकबाल ने यह जानकारी दी।
खेल28 खेल हॉकी कप लीड भारत
पाकिस्तान पर जारी रहा जीत का सिलसिला, भारत विश्व कप के दूसरे दौर में
एम्सटेलवीन, पाकिस्तान के खिलाफ पिछले एक दशक से चले आ रहे अजेय अभियान को जारी रखते हुए भारत ने एफआईएच विश्व कप के अहम मुकाबले में बुधवार को चिर प्रतिद्वंद्वी को 5-3 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया जबकि इस हार के साथ पाकिस्तान की पहले दौर से रवानगी तय हो गई।
भाषा शफीक पवनेश
पवनेश