Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

टाटा कम्युनिकेशंस ने वाणिज्यिक पत्रों के जरिये 250 करोड़ रुपये जुटाए

नयी दिल्ली, 19 अगस्त (भाषा) टाटा कम्युनिकेशंस ने वाणिज्यिक पत्र (कमर्शियल पेपर) जारी कर 250 करोड़ रुपये की अल्पकालिक ऋण राशि जुटाई है।

टाटा समूह की डिजिटल बुनियादी ढांचा और संचार कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि 250 करोड़ रुपये मूल्य के ऋणपत्र 18 अगस्त को जारी किए गए।

कंपनी ने बताया कि पांच लाख रुपये के अंकित मूल्य वाले वाणिज्यिक पत्र 6.51 प्रतिशत की छूट पर जारी किए गए हैं। इन वाणिज्यिक पत्रों का भुगतान 17 नवंबर, 2026 को किया जाएगा।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय