नयी दिल्ली, 19 अगस्त (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमत 636 रुपये की गिरावट के साथ 1,53,626 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 636 रुपये यानी 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,53,626 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 837 लॉट का कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,338.74 डॉलर प्रति औंस हो गया।
भाषा राजेश राजेश
राजेश
राजेश