Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

बरेली में वायुसेना केंद्र के आसपास शादी की फोटोग्राफी ड्रोन से उड़ानों पर खतरा

बरेली (उप्र), 19 अगस्त (भाषा) बरेली स्थित वायुसेना स्टेशन के आसपास

शादी की फोटोग्राफी के लिए ड्रोन की घटनाओं से वायुसेना के विमानों की उड़ान के लिए संभावित खतरा बताते हुए प्रशासन ने इन पर प्रभावी निगरानी और रोकथाम के निर्देश दिये हैं।

मंडलायुक्त सभागार में मंगलवार को वायुसेना के हवाई क्षेत्र में पर्यावरण प्रबंधन समिति की बैठक में अवैध निर्माण, जलभराव, कूड़ा डंपिंग, पक्षियों और ड्रोन से उत्पन्न खतरे सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

सूत्रों के मुताबिक बैठक में वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन के आसपास चावड़, भूड़ा, नैनीताल राष्ट्रीय और दिल्ली राजमार्ग क्षेत्र में बड़ी संख्या में पक्षियों की गतिविधि देखी जाती है, जिससे विमानों की उड़ान के दौरान जोखिम उत्पन्न हो सकता है।

उन्होंने बताया कि वायुसेना के सुरक्षा प्रतिनिधियों ने कहा कि वायुयानों की उड़ान की सुरक्षा को विभिन्न कारणों से खतरा पैदा होता है, जैसे कि पक्षियों की गतिविधियां, अनाधिकृत निर्माण, ड्रोन आदि गतिविधियां से।

उन्होंने बताया कि इन समस्याओं के निस्तारण एवं सुरक्षात्मक उपायों पर विस्तार से चर्चा की गयी एवं आवश्यक दिशानिर्देश दिये गये।

सूत्रों ने बताया कि बैठक में वायुसेना क्षेत्र के आस-पास बंदरों और कुत्तों की बढ़ती संख्या पर भी चर्चा की गयी, जिस पर निर्देश दिए गए कि इन्हें पकड़ने के लिये नगर निगम कार्ययोजना तैयार करके अवगत कराये।

भाषा सं. सलीम राजकुमार

राजकुमार