Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

दिल्ली में हल्की बारिश से उमस से थोड़ी राहत

नयी दिल्ली, 19 अगस्त (भाषा) दिल्ली के कुछ हिस्सों में बुधवार को हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस भरे मौसम से कुछ राहत मिली।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राष्ट्रीय राजधानी में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

उसने दिल्ली में बादल छाए रहने तथा कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

आईएमडी के अनुसार, पश्चिम विहार, पंजाबी बाग, कश्मीरी गेट, सीलमपुर, शाहदरा, विवेक विहार, राजौरी गार्डन, पटेल नगर, लाल किला, प्रीत विहार, बुद्ध जयंती पार्क, राष्ट्रपति भवन, राजीव चौक, आईटीओ, दिल्ली छावनी, इंडिया गेट और अक्षरधाम समेत कई इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान है।

बारिश से लोगों को कुछ समय के लिए उमस से राहत मिली वहीं दिल्ली के कई हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहे।

भाषा तान्या अविनाश

अविनाश