Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

कोलकाता की इमारत में आग से मारे गए नौ लोगों में पांच बांग्लादेशी: विदेश मंत्रालय

ढाका, 19 अगस्त (भाषा) पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में कई होटलों वाली पांच मंजिला इमारत में बुधवार को लगी आग में मरने वाले नौ लोगों में पांच बांग्लादेशी नागरिक शामिल थे। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि स्थानीय पुलिस ने मृतकों में से पांच की पहचान बांग्लादेशी नागरिकों के रूप में की है।

मंत्रालय ने बताया कि इन पांच बांग्लादेशी मृतकों में से चार एक ही परिवार के थे।

‘द डेली स्टार’ अखबार ने बताया, मारे गए लोगों में एक पत्रकार और उनके परिवार के तीन सदस्य शामिल थे।

बयान के अनुसार, छह अन्य बांग्लादेशी नागरिक आग में घायल हो गए थे और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

कोलकाता स्थित बांग्लादेश उप उच्चायोग ने मृतकों के परिवारों से संपर्क किया है और घटना से प्रभावित बांग्लादेशी नागरिकों को आवश्यक सहायता मुहैया कराने के लिए अस्पतालों और स्थानीय पुलिस के संपर्क में है।

मिशन ने पीड़ितों को सहायता उपलब्ध कराने के लिए 24 घंटे की हेल्पलाइन भी शुरू की है।

बांग्लादेश का विदेश मंत्रालय भारत के संबंधित अधिकारियों के भी संपर्क में है।

भाषा तान्या वैभव

वैभव