Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

सीआईएसएफ ने दिल्ली हवाई अड्डे पर 68 लाख रुपये की अवैध नकदी बरामद की

नयी दि्ल्ली, 19 अगस्त (भाषा) केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने बुधवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर दो भारतीय यात्रियों को 68.53 लाख रुपये की अवैध नकदी ले जाने के आरोप में पकड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों यात्रियों को हवाई अड्डे पर ‘एक्स-रे स्कैनर’ से सामान की जांच के दौरान रोका गया। उन्होंने बताया कि वे असम के गुवाहाटी जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि सीआईएसएफ कर्मियों ने दोनों यात्रियों को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर तैनात आयकर विभाग की 'एयर इंटेलिजेंस यूनिट' (एआईयू) को सौंप दिया।

भाषा राखी देवेंद्र

देवेंद्र